किसी कार्य को करने से पहले लें बुजुर्गों की सलाह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

किसी कार्य को करने से पहले लें बुजुर्गों की सलाह

मृत्युंजय मानस मण्डल के तत्वाधान में चल रही श्रीरामकथा
रामकथा में कथा व्यास त्यागी जी महाराज ने व्यक्त किये विचार

बांदा, कृपाशंकर दुबे । मृत्युंजय मानस मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्रीरामकथा में व्यास महामंडलेश्वर स्वामी जगत प्रकाश त्यागी ने लोगों के कथा का रसपान कराया। उन्होने बताया कि किसी कार्य को करने से पहले बूढ़ों की सलाह जरूर लेना चाहिये। जिससे काम करने में सफलता प्राप्त होती है।
संकट मोचन मंदिर के सामने स्थित मैदान में राकथा का बखान करते जगत प्रकाश त्यागी 
भक्तों का कथा का रसपान कराते हुये उन्होने बताया कि दुनिया में चाहे जो व्यक्ति हो, उसे अपने अन्त समय में किये गये कार्यो की रील सामने दिखाई देती है। महाराज दशरथ को भी दिखाई दिया और उन्होने कौशिल्या से कहा कि देवी राम जी को बन भेेजकर पति के मारने का षडयंत्र कैकेई ने किया, कैकेई को दोष न लगाना, उन्होने अपने जीवन में घटी घटना का दृश्य बताया। कहा कि श्रवण कुमार के माता पिता ने श्राप दिया था, इसलिये सब जीवन में करम अच्छे करना चाहिये। भरत जब अपने घर आये और सुना राम जी को वन हो गया है

और पिता स्वर्गवासी हो गये और इसका कारण मैं हूं, तो उन्होने बहुत विलाप किया और अंत में राम से मिलने चित्रकूट आये। कहने का भाव यह है कि परमात्मा है तो हम है, अगर परमात्मा नही तो हम नही। इसलिये हमे भगवान की कथा और भगवान का नाम हमेशा जपना चाहिये। ब्रम्ह का होश और जवान का जोश सराहनीय है, इसलिये किसी कार्य को करने से पहले बूढों की सलाह जरूरी लेना चाहिये। कथा के दौरान सैकडों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages