फतेहपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन का गठन, कार्यकारिणी घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

फतेहपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन का गठन, कार्यकारिणी घोषित

पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर, शमशाद खान । जिले में फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़ें लोगों को एकजुट करने व उनकी समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से फतेहपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन का गठन करके कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। नवमनोनीत पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। 
नवमनोनीत कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।
शहर के रामा-श्यामा मैरिज हाल में गुरूवार को जिला स्तरीय फोटो-वीडियो ग्राफर्स की बैठक आयोजित हुयी। जिसमें फोटोग्राफरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी। तत्पश्चात फतेहपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन करके जितेन्द्र वर्मा को जिलाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। तत्पश्चात अध्यक्ष व महामंत्री ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें कृष्ण बिहारी, संतोष शुक्ला, मो0 आजम को उपाध्यक्ष, अनुपम गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अली, चंदर को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके साथ ही आरके सोनी को मीडिया प्रभारी व अतुल श्रीवास्तव (गुड्डू) को सहायक मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। प्रवीण अग्निहोत्री, राजू, बबलू, प्रमोद व सोमदत्त को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी साथी के साथ ज्यादती हुयी तो सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया जायेगा। बैठक के पश्चात नये पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे पहले तीनों तहसीलों में कमेटी का गठन किया जायेगा। संगठन में जुझारू और कर्मठ साथियों को जगह दी जायेगी। बैठक की समाप्ति के बाद उपस्थित साथियों ने सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages