विश्वकर्मा समाज सात जनवरी को करेगा धरना-प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

विश्वकर्मा समाज सात जनवरी को करेगा धरना-प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 5 दिसम्बर 2019 को जलाकर मारी गई विश्वकर्मा समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में  जगह-जगह से न्याय की मांग उठाई जा रही है। इसी क्रम में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र के विश्वकर्मा वंशीय समाज ने 7 जनवरी 2020 को मुंबई के आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ज्ञातव्य है कि उन्नाव निवासी विश्वकर्मा समाज की बेटी मोहिनी विश्वकर्मा के साथ दरिंदों ने पहले सामूहिक बलात्कार किया और कोर्ट में मुकदमा हो जाने से नाराज उस बेटी को पेट्रोल डालकर जलाकर मार दिया।
गौरव शुक्ला:- इस घटना ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया। आये दिन विश्वकर्मा समाज के लोग उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं और बहन बेटियों की आबरू सरेआम नीलाम हो रही है। ऐसी स्थिति में सम्पूर्ण विश्वकर्मा वंशीय समाज अपने स्वाभिमान और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। देश के कोने-कोने में धरना-प्रदर्शन कर आवाज उठाई जा रही है। ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र कैसे पीछे रह सकता है।
मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां सभी प्रदेशों के लोग रहते हैं। इस दृष्टिकोण से मुंबई का धरना बहुत मायने रखता है। यहां के धरने में सभी प्रदेशों के विश्वकर्मा वंशीय समाज का प्रतिनिधित्व होगा। मुंबई सहित सम्पूर्ण महाराष्ट्र का विश्वकर्मा वंशीय समाज एकजुट हो 7 जनवरी के धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुट गया है। इस धरने में विश्वकर्मा वंशीय समाज के 40 से ज्यादा संगठनों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समर्थन दे दिया है। समाज के लोग धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मारी गई बेटी के परिजनों की सुरक्षा के साथ ही फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर यथाशीघ्र हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग करेंगे।

1 comment:

  1. बहुत बहुत धन्यवाद सरजी जो आप सभी कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं आपका सेवक राजकुमार विश्वकर्मा नालासोपारा ईस्ट

    ReplyDelete

Post Bottom Ad

Pages