आपदा प्रबंधन मे सदर विधायक ने दी 1.11 लाख की सहायता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

आपदा प्रबंधन मे सदर विधायक ने दी 1.11 लाख की सहायता

हमीरपुर, महेश अवस्थी - कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु  विधायक  सदर युवराज सिंह ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में व्यक्तिगत रूप से एक लाख ग्यारह हजार रुपया की सहायता राशि दान की गई है ।इस धनराशि की चेक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को उन्होंने सौपी । विधायक सदर युवराज सिंह  ने  इस महामारी से निपटने हेतु आम जनमानस से प्रधानमंत्री राहत कोष तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक धनराशि दान करने तथा लोगों को घर में ही रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे
तभी हमारा परिवार ,गांव,जनपद व  देश स्वस्थ रहेगा अतः हम अपने घर में ही रहकर इस महामारी से निपटने हेतु देश को महामारी से बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग देना है । अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद ने भी व्यक्तिगत रूप से 51 हजार रुपये की धनराशि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हमीरपुर में दान की है । इसी प्रकार हमीरपुर के मोरम खनन पट्टे धारको ने रुपए 11 लाख की सहायता धनराशि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में दान की है। खनिज अधिकारी कौशल सिंह ने दस हजार रुपये की सहायता राशि इस आपदा से निपटने व जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में दान की है।।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages