#Corona : बिजनौर में मिला कोरोना का पहला मामला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

#Corona : बिजनौर में मिला कोरोना का पहला मामला

 गांव में दूध बेचने का करता है काम

बिजनौर, (संजय सक्सेना) -  धामपुर तहसील अंतर्गत स्योहारा के ग्राम मेवा नवादा निवासी ताजुद्दीन (32वर्ष)  कोरोना पॉज़िटिव मिला है।  युवक मरकज़ निजामुद्दीन दिल्ली से जुड़ा हुआ था। दो अन्य युवकों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। लैब ने जांच के लिये सेम्पल दोबारा मंगा लिए हैं।
 जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि कोरोना पॉज़िटिव युवक के पूरे गांव को सील कराया जा रहा है। उसे आरवीआईटी क्वारंटाईन सेंटर में रखा गया था, उसे भी सेनेटाइज़ 
करवाया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि ताजुद्दीन गांव में डेयरी से दूध लेकर दूध बांटने का काम करता था। इस बात से गांव में उसके संपर्को को भी खंगाला जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक राजपूत और राजेश कुमार सैनी सहायक विकास अधिकारी पंचायत व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए हैं। उधर मामले की जानकारी मिलने पर ताजुद्दीन के भाई और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। उप जिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव को सील किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages