19 शराब भट्ठियों का भंडाफोड़, 360 लीटर शराब बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

19 शराब भट्ठियों का भंडाफोड़, 360 लीटर शराब बरामद

दोनों स्थानों पर 23 कुन्तल लहन के साथ ढाई दर्जन हिरासत में 
जहानाबाद व बकेवर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ की छापेमारी 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । कोविड-19 के चलते जिले में चल रहे लाकडाउन का पालन सख्ती से कराये जाने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के संयुक्त दिशा-निर्देशन में  जिले की पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा सभी स्थानों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद व बकेवर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ अलग-अलग दो स्थानों पर छापेमारी करके जहां 19 शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ किया वहीं 360 लीटर शराब बरामद की है। टीम ने दोनों स्थानों से 23 कुन्तल लहन के साथ ढाई दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य शराब माफियाओं के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। 
जहानाबाद थाने में पुलिस टीम के साथ पकड़े गये शराब माफिया एवं बरामद माल।
जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र कंजरन डेरा मजरे नोनारा में शराब भट्ठी धधकने की पुलिस को सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर सोमवार को जहानाबाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा अपने हमराही उपनिरीक्षक आनन्द पाल सिंह उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक सुधांशु शेखर, उपनिरीक्षक मेहरबान सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रदीप प्रसाद, हेड कांस्टेबिल कृष्ण पाल सिंह, हेड कांस्टेबिल गुलाब सिंह, हेड कांस्टेबिल गोविन्द सिंह, हेड कांस्टेबिल बृजभूषण सिंह, कांस्टेबिल मनीष यादव, आशीष यादव, बृजेश कुमार वर्मा, रवि कुमार, सचिन चैधरी, सीमा यादव व सुमन यादव के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए धधक रही चार शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 130 लीटर देशी शराब व 1100 कुन्तल लहन बरामद करते हुए इस कार्य में लिप्त रेखा पत्नी सुनील गिहार, भुल्लन पुत्र गोरेलाल, सुरजन पुत्र स्व0 भिक्खा, चच्चू पुत्र राम प्रसाद, महेश पुत्र शिवलाल, बहादुर पुत्र कुंजा, राम किशोर पुत्र उल्ला, राहुल पुत्र चंदी, केशव पुत्र मन्ना, संजोग पुत्र स्व0 गोरेलाल, सर्वेश पुत्र गट्टू व शिवराम पुत्र स्व0 रामराज निवासीगण कंजरन डेरा मजरे नोनारा को गिरफ्तार किया है। 
उधर बकेवर थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा मजरे बेंता गांव में अवैध शराब भट्ठियां धधकने की सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार गौतम, उपनिरीक्षक मलखान सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आदित्यनारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक औंग नागेन्द्र कुमार नागर, कल्यानपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव व आबकारी टीम की ओर से निरीक्षक लक्ष्मीशंकर बाजपेयी, निरीक्षक संजीव कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया। जिसमें पन्द्रह शराब भट्ठियों को नष्ट कराया गया। टीम ने मौके से 230 लीटर शराब बरामद करते हुए 1200 कुन्तल लहन को नष्ट कराया। पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ की गयी इस कार्रवाई से शराब माफियाओं के बीच हड़कम्प मचा रहा। टीम ने मौके से महिला समेत पन्द्रह लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी के विरूद्ध पुलिस ने 60/63 एक्ट आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages