फतेहपुर, शमशाद खान । वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी त्योहार व जयन्ती कार्यक्रमों को निरस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयन्ती को घर पर मनाये जाने की बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपील की।
 |
| डा0 भीमराव अम्बेडकर। |
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह गौतम ने सभी पार्टीजनों, पदाधिकारियों, अनुयायियों से निवेदन किया कि सभी लोग कोरोना महामारी के चलते सरकारी पाबंदियों का सख्ती से अनुपालन करते हुए अपने रगों में बसने वाले बाबा साहब डा0 अम्बेडकर की जयन्ती को अपने-अपने घरों में मनाकर श्रद्धासुमन अर्पित करें। सही मायने में इस विश्वव्यापक महामारी के दृष्टिगत घरों में रहकर ही जयन्ती मनाकर बाबा साहब की विश्वव्यापी मानवतावादी सोंच को बल प्रदान कर श्रद्धांजलि दें।
No comments:
Post a Comment