चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उप्र मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी तथा सदर उप जिलाधिकरी के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार ने प्रधान आबकारी सिपाही सूर्य प्रकाश शुक्ला, सिपाही कमल किशोर सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह,
 |
| छापेमारी करते आबकारी निरीक्षक। |
सीतापुर चैकी प्रभारी रामवीर सिंह ने टीम के साथ कपसेठी ग्राम में दबिश दी। नदी किनारे भारी मात्रा में शराब बनाते हुये लोग दिखे। टीम के पहुंचते ही सभी भाग निकले। मौके से 30 कुन्तल लहन नष्ट कर लगभग 120 लीटर कच्ची शराब महुआ निर्मित बरामद की है। सात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस दौरान ग्रामवासियों को अवैध शराब का कारोबार व सेवन न करने की कठोर चेतावनी दी गई। क्षेत्र भ्रमण में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को दुकानों के आसपास गहन पड़ताल की गई।
No comments:
Post a Comment