बैंकों के बाहर नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

बैंकों के बाहर नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इलाहाबाद बैंक शाखा में बैंक प्रबंधक अंकित जैन व कर्मचारी लाक डाउन का विधिवत पालन कर रहे हैं। बैंक के अन्दर मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाता है। हालांकि बैंक शाखा के बाहर अन्य बैंकों की तरह ही ग्राहक सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं करते। बैंक कर्मचारियों शाखा के बाहर एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए हैं। दूरी
बैंकों में खड़े उपभोक्ता।
रखने की अपील की जा रही है। बैंक प्रबंधक समय-समय पर बैंक के बाहर आकर लोगों को समझाते है, परंतु ग्रामीण अंचल के ग्राहकों में कोरोना वायरस संक्रमण की विभीषिका का अंदाजा नहीं है। सख्त हिदायत के बावजूद मऊ, लालता रोड ,खंडेहा, रामनगर, छिवलहा, बरगढ़ आदि बैंकों में भारी पब्लिक गैदरिंग दिखाई पड़ती है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages