एसपी ने बैंकों पर पुलिस लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के दिए निर्देश
निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, 14 दिन क्वारंटीन के बाद हलफनामा लेकर भेजें घर, आवागमन शुरू
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सोमवार को जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था का विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर जायजा लिया है। सीपी सिंह आवासीय विद्यालय तथा गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया मैं ठहरे लोगों से खाना, पानी, स्वास्थ्य आदि की जानकारी की। नायब तहसीलदार कर्वी तथा नामित अधिकारियों से कहा कि जिन लोगों के 14 दिन पूरे हो गए हैं उनसे हलफनामा तथा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर तक भेजें। ग्राम प्रधान को निर्देश दें कि इन्हें 14 दिन तक घर के अंदर ही रखें।
![]() |
| निरीक्षण करते डीएम-एसपी। |
क्वारंटीन मुक्त 96 भेजे गए घर
चित्रकूट। शासन के आदेशानुसार कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए दूरदराज से आए लगभग आठ सौ कामगार मजदूरों को जनपद की सीमाओं के समीप ही विद्यालयों में जांच कराकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय के निर्देश पर अवधि पूरी होने पर 96 लोगों को लिखित लेने के बाद घर भेजा है। कहा गया कि वह घरों पर आइसोलेट रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं।
गरीब बस्ती में बांटा राशन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर लाक डाउन के 20वें दिन जारी खाद्यान्न वितरण में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता ने मुख्यालय के रेलवे लाइन के समीप कहारन पुरवा में निराश्रित, असहाय, विधवा, दिव्यांगों के घरों में जाकर राशन सामग्री बांटी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 मार्च से चलाया जा रहा है जो निरंतर 14 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर शेषू जायसवाल, गोलू गुप्ता, दशरथ केसरवानी आदि मौजूद रहे।
गांवों को कराया सैनिटाइज
चित्रकूट। कोरोना महामारी रोकथाम को जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामों को प्रधान व सचिव सैनिटाइज करा रहे हैं। नालियों व गलियों में दवा का छिड़काव व मास्क वितरित किए गए। ग्रामीणों से अपील किया कि सामाजिक दूरी बनाएं। हाघ साबुन से धुलते रहें। घरों से बाहर न निकलें।
97 में 14 की रिपोर्ट निगेटिव
चित्रकूट। कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 77 संदिग्धों के सैम्पल भेजे थे। 14 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को 20 लोगों के सैम्पल लखनऊ भेजा है। जिनकी रिपोर्ट आना शेष है।


No comments:
Post a Comment