समाजसेवियों ने पुलिस, मीडिया, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

समाजसेवियों ने पुलिस, मीडिया, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । सोमवार को कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन के 20 वें दिन मोहल्ला राजेंद्र नगर के समाजसेवियों ने इस दौरान अपनी ड्यूटी का निष्ठापूर्वक पालन करने वाले पुलिस महकमे के साथ ही नगर को स्वच्छ बनाये रखने में जुटे सफाई कर्मियों के साथ ही जनपद के बारे मंे समाचारों का संकलन करने वाले मीडिया कर्मियों को सम्मानित कर सभी से लाॅकडाउन का पालन करने का अनुरोध किया गया।
शहर कोतवाल को सम्मानित करते समाजसेवी।
मोहल्ला राजेंद्र नगर के जागरूक समाजसेवी रामनरेश गुप्ता भाईजी, मनोज महाराज दमरास, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, डा. विनोद पुरवार, बलजीत गुर्जर, अरविंद चैहान, बृजभूषण सिंह, डा. रविशंकर, अनिल तिवारी बब्लू भइया सभासद, अनूप गुप्ता, रामजी, जीतू आदि ने कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन के दौरान जहां पुलिस महकमे ने जिस प्रकार से अपनी भूमिका को रेखांकित कर लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखकर अपनी ड्यूटी ईमानदारी से की इसके लिये शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, सेकेंड अफसर बृजकिशोर मिश्रा, प्रमोद, गौरव, सचिन, बृजेंद्र भदौरिया, आशुतोष सिंह को सम्मानित किया तो वहीं कठिन परिस्थितियों में सजगता के साथ खबरों का संकलन कर उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाने में जुटे पत्रकार राजेश द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, मयंक सैनी सहित अनेकों मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया तो वहीं नगर की स्वच्छता के प्रति पूरी समर्पित भावना से जुटे सफाई कर्मियों को भी समाजसेवियों ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही सभी से अनुरोध किया कि वह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान स्वयं सजग रहकर समाज को जागरूक करने का काम करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages