फालतू सूअरों को पकड़कर पास के आयाना कस्बे में ले जा कर बेचता था सस्ते दामों में
जगम्मनपुर (जालौन), अजय मिश्रा । लंबे समय से सुअरों की चोरी कर उनकी पड़ोसी जनपद में बिक्री करने में जुटे सोनू पुत्र रमेश बाल्मिक निवासी हमीरपुरा थाना रामपुरा जो कि काफी अरसे से पालतू सुअरों को पकड़कर पास के आयाना कस्बे में ले जाकर सस्ते दामों में बेचने का कार्य काफी अरसे कर रहा था जिसकी सूचना आज अपराह्न में मुखबिर की सूचना पर ग्राम हुसेपुरा के नजदीक शातिर चोर सोनू एक सुनसान खंडहर में छिपा है जिसकी सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक भगत सिंह बौद्ध कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह राठौर कांस्टेबल सुधीर चैहान ने जाकर
जैसे ही उन्होंने ललकारा तो सोनू भागने लगा जिसको घेरा डाल कर पकड़ लिया।
![]() |
| पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर। |
मिली जानकारी के अनुसार शातिर चोर काफी समय से पुलिस के साथ खेलता आ रहा था लुका छुपी पुलिस काफी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पकड़े जाने के बाद सोनू ने बताया कि इस काम में उसके दो साथी और भी है जो उसका साथ देते हैं पुलिस ने गिरफ्तार सोनू के विरुद्ध प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है अब देखना है आगे पुलिस शातिर चोर के खिलाफ 151 आरपीसी के अंतर्गत चालान करती है या और कोई अन्य धाराओं में यह तो आने बाला वक्त ही बताएगा।


No comments:
Post a Comment