टमाटर लदी पिकप पलटी, चालक, कंडक्टर सुरक्षित बचे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

टमाटर लदी पिकप पलटी, चालक, कंडक्टर सुरक्षित बचे

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । टमाटर से लदी पिकप गाड़ी का एक्सल टूटने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक व कंडक्टर सुरिक्षत बचे। 
नगर से होकर एक पिकप गाड़ी विधूना के लिए टमाटर लादकर ले जा रही थी। तभी कोंच चैराहे के पास गाड़ी का एक्सल टूटने पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते
सड़क पर पलटी पिकप।
गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी में लदा हुआ टमाटर सड़क के किनारे फैल गया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हादसे में चालक व कंडक्टर भी पूरी तरह से सुरक्षित बच गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages