टिकटाॅक पर अपमानजनक वीडियोज पर भड़के दिव्यांग नेता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

टिकटाॅक पर अपमानजनक वीडियोज पर भड़के दिव्यांग नेता

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आज के समय में देश कठिन दौर से गुजर रहा है ऐसे में कुछ शरारती तत्व टिक टॉक पर दिव्यांगों का वीडियो बनाकर उनकी नकल उतार रहे हैं। उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने बताया कि टिकटोक इंडिया के मोबाइल एप्लिकेशन पर कुछ शरारती तत्व  के लोग दिव्यांग जनों का उपहास बना रहे हैं कोरोना जैसी आपदा को हल्के में ले रहे है, टिकटोक वीडियोस के मुताबिक शरारती तत्व के स्वस्थ व सकलांग लोग प्रशासन से बचने के लिए पुलिस का हूटर सायरन
बजते ही विकलांगता की नकल करने लग जाते है। और विकलांग व्यक्तियों के उपहास आदि करने लगते है। समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने सम्बन्धित विभागों को इमेल्स भेजते हुए ऐसे लोगों पर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही सरकार से मांग की है की कोरोना संक्रमण महामारी को लोग टिक टॉक की बजह से मजाक में ले रहे है और लॉक डाउन जैसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं ऐसे में चायनीज एप्प टिकटॉक पर प्रतिबंध होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages