बैंको व खाद्यान्न की दुकानों पर शारीरिक दूरी बनाने की टूट जाती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

बैंको व खाद्यान्न की दुकानों पर शारीरिक दूरी बनाने की टूट जाती

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । बैंकों के आसपास तथा सरकारी खाद्यान्न की दुकानों पर शारीरिक दूरी बनवाये रखना टेड़ी खीर बन गया है। पुलिस के मौके से हटते ही लोग शारीरिक दूरी के नियम का मजाक बनाने लगते हैं तथा झुंड के रूप में खड़े हो जाते हैं।
कोरोना की महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा लागू किये लाॅकडाउन के दौरान शारीरिक दूरी बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। इस नियम का पालन कराना पुलिस ने लिए टेड़ी
बैंक के बाहर लगी भीड़।
खीर बन गया है। पुलिस के जागरूकता के तमाम प्रयासों के बाद भी बैंकों, सरकारी खाद्यान्न की दुकानों में लोगों की भीड़ लगने लगी है। पुलिस डंडा दिखा कर लोगों को शारीरिक दूरी से खड़े करके जैसे ही हटती वैसे ही लोग दूरी भूलकर झुंड के रूप में खड़े हो जाते हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू किये गये शारीरिक दूरी के नियम का पालन न किये जाने से नियम को मानने वालों के बीच बेचेनी बड़ जाती है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार भ्रमण कर लोगों को शारीरिक दूरी बनाये रखने के लगातार प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages