भोर पहर आंधी के साथ हुयी बारिश से मार्ग हुए जलमग्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2020

भोर पहर आंधी के साथ हुयी बारिश से मार्ग हुए जलमग्न

आने-जाने वालों को उठानी पड़ी परेशानी 
   
फतेहपुर, शमशाद खान । चालू माह में ही मौसम के एकाएक करवट लेने से जहां किसानों की परेशानी बढ़ गयी है वहीं बेमौसम बारिश व आंधी से नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल रही है। रविवार की भोर पहर तेज आंधी के साथ हुयी बारिश से शहर के कई मार्ग जलमग्न हो गये। घण्टों मार्गों पर पानी भरा रहा। जिसकी वजह यह रही कि नालियां पूरी तरह से चोक हैं। लाकडाउन में जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों को गंदे पानी को मंझाकर निकलना पड़ा। सभी ने पालिका से जल्द ही सफाई अभियान शुरू करने बात कही है। 
बताते चलें कि रविवार की भोर पहर लगभग सवा पांच बजे तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते पूरा आसमान लाल हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश शुरू
बारिश के कारण मार्ग पर जलभराव।
होते ही गहरी नींद में सो रहे लोग एकाएक उठ गये और अपने सामान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने लगे। आंधी व पानी का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। मौसम थमने के बाद गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन आंधी व पानी ने नगर पालिका के सफाई विभाग की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई मार्ग व गलियां पानी से लबालब हो गये। जलभराव होने के कारण कई घरों में गंदा पानी भी घुस गया। जो लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं रहा। मौसम साफ होने के बाद लाकडाउन में जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। गंदे पानी में घुसकर लोगों ने अपने काम निपटाये। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नालियों में जमा कूड़ा निकाला जिससे जलभराव समाप्त हुआ। लोगों का कहना रहा कि नगर पालिका प्रशासन को आगामी बारिश के मद्देनजर सफाई अभियान की शुरूआत कर देनी चाहिए। क्योंकि अभियान समाप्त होते-होते बारिश का मौसम आ जायेगा। सही समय पर नाला-नालियों की सफाई हो जाने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages