जनपद में मिला कोरोना का एक और मरीज, बढ़ी दहशत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2020

जनपद में मिला कोरोना का एक और मरीज, बढ़ी दहशत

कटोघन गांव को डीएम ने कराया सील 

फतेहपुर, शमशाद खान । पड़ोसी देश चीन के वुहान शहर से निकाले कोरोना वायरस ने विश्व के लगभग दो सौ देशों को जहां अपनी चपेट में ले रखा है वहीं इसके कहर से भारत देश भी अछूता नहीं है। अभी तक कोरोना के कहर से फतेहपुर जनपद बचा हुआ था लेकिन तीन दिनों से जनपद में प्रतिदिन के हिसाब से कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। जिससे जनपदवासियों में दहशत बढ़ गयी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव में कोरोना मरीज को पाजिटिव घोषित करते हुए जिलाधिकारी ने गांव को जहां सील कराकर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। वहीं गांव को सेनेटाइज कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया है। 
जिलाधिकारी संजीव सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव का एक व्यक्ति सात मई को कानपुर वाया कटोघन आया जो गांव के बाहर अपने ट्यूबवेल पर रूका था। बताया कि आठ मई को सुबह दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खागा परीक्षण के लिए स्वयं आया। 108 एम्बुलेन्स से संस्थागत क्वारंटीन सेन्टर स्पोर्ट कालेज नेवलापुर में क्वारंटीन किया गया था। जिसकी कोरोना वायरस का सेम्पल भेजकर जांच करायी गयी। रिपोर्ट रविवार को पाजिटिव पायी गयी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिलाधिकारी ने ग्राम कटोघन को कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित कर दिया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कटोघन गांव कन्टेनमेन्ट एरिया में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाये। डीएम ने इस गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गयी। केवल चिकित्सा दल, अति आवश्यक सप्लाई एवं सफाई कर्मी ही आ जा सकेंगे। जिलाधिकारी ने आम जन से अपील किया कि कोरोना वायरस से घबरायें नहीं। जानकारी एवं सुरक्षा ही बचाव है। उन्होने अपील किया कि आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलें और बिना मास्क लगायें बाहर न आयें। लगातार साबुन, हैण्डवाश एवं सेनेटाइजर से हाथ धोते रहे। एक मीटर से अधिक की सामाजिक दूरी निरंतर बनाये रखें, अपने आवास एवं आस-पास के स्थान को निरंतर ब्लीचिंग आदि से साफ-सफाई करते रहें तथा आरोग्य सेतु एप्प में प्रतिदिन कोरोना के सम्बन्ध में अपनी सूचना अपडेट करें। जिले में लगातार तीसरे दिन तीसरा कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से लोगों के बीच दहशत बढ़ गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages