पूर्व सीएमएस, वार्ड ब्वाय समेत 14 प्रवासी की रिपोर्ट आई पाजिटिव
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पहली बार जनपद में दहाई का अंक पार करते हुए 17 कोरोना मरीज मिलने से हडकंप मच गया। प्रशासन ने आनन-फानन हाट स्पाट बनाकर परिजनों को क्वारंटाइन करते हुए एरिया को सेनेटाइज कराया है। सभी संक्रमितों को बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। अब 59 कोरोना पाजिटिव केस हो गए हैं। 19 हाट स्पाट हैं।
गौरतलब हो कि तीसरे लाक डाउन से संक्रमित प्रवासियों बाढ़ थम नहीं रहा। गुरुवार को जिले में पहली बार दस से अधिक कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा पार हो गया। ऐसे में अब 59 संक्रमित हेो चुके हैं। जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस, वार्ड ब्वाय के अलावा 15 प्रवासी की रिपोर्ट पाजिटिव आते ही सनसनी फैल गई। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सीएमओ डा विनोद कुमार ने हाट स्पाट क्षेत्रों का जायजा लिया है। डीएम ने कहा कि संक्रमितों से संपर्क में आए व्यक्तियों को बाहर नहीं निकलना है। उन्होंने सभी संक्रमित मरीजों के मोहल्लों को सेनेटाइज कराकर सील किया है। सभी संक्रमित बांदा मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने क्वारंटीन परिजनों समेत संपर्क में आने वालों के सैम्पल लिए हैं।
![]() |
| हाट स्पाट का मुआयना करते अधिकारी। |
यहां मिले कोरोना केस
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित पुराना सीएमओ कार्यालय के समीप दो, बल्दाऊगंज मोहल्ले में एक, पहाडी के बरद्वारा में एक, अरछा बरेठी में तीन, रामनगर के सिरावल में दो, खजुरिहा कला में छह, मानिकपुर के कैलहा गांव में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जनपद में हुए 19 हाट स्पाट
चित्रकूट। गुरुवार कोे 17 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव् आने से अब जनपद में 19 हाट स्पाट हो गए हैं। मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित पुराने सीएमओ कार्यालय, पहाडी थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी, रामनगर के सिरावल व खजुरिहा कला नए हाट स्पाट घोषित किए गए हैं। बल्दाऊगंज मोहल्ला, बरद्वारा गांव को दुबारा हाट स्पाट बनाया है। कैलहा गांव पूर्व से हाट स्पाट था।
2 बालक, 2 किशोर भी संक्रमित
चित्रकूट। जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस, वार्ड ब्वाय समेत एक युवक को छोड़कर 14 संक्रमित प्रवासी हैं जो मुम्बई से आए थे। जिनमें दो किशोर, दो बालक, पांच महिलाए, पांच पुरुष हैं।


U78P03
ReplyDelete