अधर में लटका तुलसी मार्ग रपटा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

अधर में लटका तुलसी मार्ग रपटा

बुन्देली सेना ने सतना कलेक्टर से लगाई गुहार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। रघुवीर मंदिर जानकीकुंड से कामतानाथ की ओर जाने वाले तुलसी मार्ग में रपटे का निर्माण पिछले एक साल से अधर में लटका है। बारिश में स्थानीय लोगों को एक बार फिर मशक्कत झेलनी पड़ेगी। बुन्देली सेना ने सतना कलेक्टर से मांग की है कि जल्द रपटे का निर्माण कराया जाए।
बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तुलसी मार्ग से रोज स्थानीय हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा तीर्थयात्रियों का आवागमन और बाईपास के रूप में भी रास्ते का प्रयोग होता है। पिछले एक
खस्ताहाल संपर्क मार्ग।
साल से इस रास्ते मे पयस्वनी नाले पर रपटे का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी भी रपटे का कार्य अधूरा पड़ा है। पहले महीनों नाला खोदा पड़ा रहा फिर कुछ निर्माण शुरू हुआ और इसके बाद फिर काम ठप हो गया। अभी तो कच्चे साइड मार्ग से आवागमन हो रहा है लेकिन बारिश के महीनों में एक बार फिर लोगों को संकट का सामना करना पड़ेगा। इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा और लोगों को अनावश्यक दूरी तय कर इधर-उधर से आवागमन करना हेोगा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने सतना कलेक्टर से मांग की है कि अविलम्ब पयस्वनी रपटे का निर्माण कराया जाए। जिससे आवागमन बेहतर हो सके।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages