फीलखाना थाना प्रभारी खांसी और बुखार के बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में 24 घंटे के लिए थाना सील कर सेनेटाइज किया गया। पूरे स्टाफ की सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कानपुर सवांददाता:- उन्हें एक सप्ताह से खांसी-जुकाम और तीन दिन पहले बुखार आया। शुक्रवार को आने वाले फरियादियों की गेट के बाहर तैनात सिपाही ने प्रार्थना-पत्र लिया। थाना प्रभारी के पत्नी और बच्चों समेत निकट संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद से थाने का स्टाफ दहशत में हैं। कई अन्य पुलिस कर्मियों को भी खांसी-बुखार की शिकायत है। अब सभी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वायरस कितने पुलिस कर्मियों को चपेट में लिया यह साफ हो सकेगा।
हॉटस्पॉट और चेकिंग से संक्रमण की आशंका
पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी के संक्रमण होने की हिस्ट्री तो नहीं मिल सकी है। यह जरूर सामने आया है कि थाना क्षेत्र के दो हॉटस्पॉट पटकापुर और केईएम हॉल फूलबाग के पीछे आने-जाने के दौरान या फिर चेकिंग के दौरान संक्रमण की चपेट में आने की आशंका है।

No comments:
Post a Comment