लाखों से निर्मित सामुदायिक शौचालय में जिम्मेदारों ने जड़ा ताला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

लाखों से निर्मित सामुदायिक शौचालय में जिम्मेदारों ने जड़ा ताला

मोहल्ले के लोग बाहर शौच क्रिया जाने को हो रहे विवश
दो वर्ष पूर्व छह लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्मित

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सरकारी मशीनरी किस तरह पलीता लगा रही है इसकी नजीर कस्बा कदौरा में देखने को मिल रही है।
लोगों को खुले में शौच न जाना पड़े इसके लिए दो वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय बनवाया गया था पर घटिया निर्माण के चलते एक माह में ही शौचालय पर ताला डाल दिया गया मुहल्ले वालांे ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों से की है। नगर पंचायत कदौरा को राज्य सरकार द्वारा आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है मुहल्ला बम्होरी में 6 लाख रुपये की लागत से दो वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। निर्माण
लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय के बाहर कीचड़ व जल भराव लटका ताला।
होने के बाद वार्ड के लोगो को सामुदायिक शौचालय का लाभ भी मिला शुरू हुआ लेकिन घटिया निर्माण की वजह से लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ एक माह ही कर पाए। पानी निकासी न होने के चलते मुहल्ले वालो के विरोध को देखते हुए नगर पंचायत ने ताला डाल दिया लाखो की लागत से बने इस शौचालय में डेढ़ वर्ष से ताला पड़ा है। और लोगों को खुले में शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है मुहल्ले के छुट्टन, रवि कुमार, हरिमोहन, हरनारायण, शिव सहाय व सुरेंद्र ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर आरोप लगाया कि जब शौचालय की जल निकासी व्यवस्था ठीक नही थी तो फिर शौचालय के निर्माण के ठेकेदार का भुगतान क्यो किया गया शौचालय के इर्दगिर्द कीचड़ व जल भराव है।

सभासद ने उठाये गुणवत्ता पर सवाल

सभासद लक्ष्मी देवी ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि चहेते ठेकेदारों को कार्य दिया जाता है और उसका भुगतान भी निकाल लेते हैं जिस कारण नगर में होने वाले कार्य मानक विहीन व घटिया होते है।

क्या कहते है ईओ

इस सम्बंध में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मुहल्ला बम्होरी में बने सामुदायिक शौचालय की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा जिसका टेंडर हो गया है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages