515 व्यक्तियों को बांटी होम्योपैथिक औषधि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

515 व्यक्तियों को बांटी होम्योपैथिक औषधि

फतेहपुर, शमशाद खान । डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में अनुराग होम्यो क्लीनिक व श्री साई होम्यो हॉल के संयुक्त तत्वाधान में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ0 अमरीष चन्द्रा के मार्गदर्शन में यूथ आइकॉन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गड़रियन पुरवा स्थित कांशीराम कालोनी के 90 परिवारों के 515 व्यक्तियों को कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि निःशुल्क वितरित की गई।
लोगों को होम्योपैथिक औषधि वितरित करते डा0 अनुराग श्रीवास्तव।
डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सभी को हाथ धुलने के तरीके, मुख को मास्क या कपड़े से ढकने, खाने में विटामिन सी युक्त वस्तुओं को लेने की सलाह दी। साथ ही डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सभी को जल की बर्बादी रोकने व स्वच्छता हेतु भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अतिनिर्धन व निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों व ऐसे व्यक्तियों जिन्हें समुचित पोषण नहीं मिल पा रहा है उन सभी को यह दवा निःशुल्क वितरित कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण व भोजन जन सेवा समिति के कुमार शेखर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages