न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित पक्ष
फतेहपुर, शमशाद खान । बहुआ इण्टर कालेज के सामने स्थित एक कब्रिस्तान पर कस्बे के ही कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गयी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई न होने से अवैध कब्जा करने वाले दबंगों के हौसले बुलन्द हैं। पूर्व में जिलाधिकारी ने आदेश देकर एक टीम गठित की थी लेकिन लाकडाउन के कारण कार्रवाई नहीं हो पायी। जिससे न्याय के लिए पीड़ित पक्ष दर-दर भटक रहा है। कस्बे में साम्प्रदायिक तनाव का माहौल भी व्याप्त है।
सूबेदार मेजर चांद मोहम्मद व उत्तर प्रदेश राईन समाज सोसाइटी के बहुआ नगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने बताया कि नगर पंचायत बहुआ के अन्तर्गत बहुआ इण्टर कालेज के सामने एक कब्रिस्तान खाता संख्या 1778 गाटा नं0 0674, 0673 रकबा 0674, 00240 पर स्थित है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा काफी समय से मुर्दों को दफन किया जाता है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। कुछ जमीन जीएस ग्राम समाज है। जिसमें पचासों साल की पुरानी कब्रिस्तान बनी हुयी है। अवैध कब्जे की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गयी। बताया कि जिलाधिकारी ने इस पर कार्रवई करने के आदेश देकर एक टीम गठित की थी लेकिन लाकडाउन होने के कारण इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। इस दौरान तथाकथित कब्जेदारों ने अराजकतत्वों के साथ मिलकर कब्रिस्तान की और भूमि पर कब्जा कर लिया। प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे कस्बे में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है। कोई भी अग्रिम घटना घट सकती है जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।


No comments:
Post a Comment