रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 9 संक्रमित भेजे गए घर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 9 संक्रमित भेजे गए घर

उन्नाव, डॉ अन्शुमान - उन्नाव जनपद के कोविड एल वन अस्पताल  बिछिया में स्वस्थ हुए  9 कोरोना संक्रमित पुष्प वर्षा कर एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देकर घर भेजे गए। इनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई एवं स्वास्थ्य में भी सुधार पाया गया। जिले में अब तक 5263 सैंपल जांच हेतु भेजे गए जिनमें 4905 रिपोर्ट नेगेटिव आई 145 पॉजिटिव पाए गए जिसमें 87 संक्रमित स्वस्थ होकर घर चले गए तीन संक्रमितों की मृत्यु हो गई 55 का अभी उपचार चल रहा है 221 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
 
स्वास्थ्य सुधार होने पर और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सफीपुर के दो बीघापुर के दो मियागंज एक औरास एक सदर उन्नाव एक गंज मुरादाबाद एक पुरवा एक कुल 9 लोगों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैप्टन आशुतोष कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके रावत ने पुष्प वर्षा कर व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देकर घर  भेजा कोविड टीम लीडर डॉक्टर शैलेंद्र डॉक्टर राजेश डॉ रवि प्रकाश एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages