एक लाख से अधिक लोगो को दिया रोजगार - मुख्य विकास अधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

एक लाख से अधिक लोगो को दिया रोजगार - मुख्य विकास अधिकारी

हमीरपुर, महेश अवस्थी । मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार दिवस पर जनपद में 130162  श्रमिकों को एक ही दिन में रोजगार दिया गया है। इसके अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 1,19807 लोगों को रोजगार दिया गया। पंचायत राज विभाग द्वारा 1214 ,लघु सिंचाई विभाग द्वारा 1000, लोक निर्माण
विभाग द्वारा 3025, वन विभाग द्वारा 1985 ,पशुधन द्वारा 849 श्रमिकों सहित अन्य विभागों द्वारा श्रमिकों को  रोजगार दिया गया।  प्रधानमंत्री रोजगार दिवस के अवसर पर 1,17,888 लोगों को रोजगार दिया जाना प्रस्तावित था जिसके क्रम में आज एक ही दिन में  130162 लोगों को रोजगार दिया गया, जो कि अपने आप मे एक रिकॉर्ड  है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages