जजमान को मानते देवता, किन्नरों की पिटाई करना ठीक नहीं: इकबाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

जजमान को मानते देवता, किन्नरों की पिटाई करना ठीक नहीं: इकबाल

मारपीट करने वालों पर कार्रवाई न हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई

फतेहपुर, शमशाद खान । सदर कोतवाली क्षेत्र के खलीलनगर रानी कालोनी रोड पर गुरूवार को बधाई मांगने गये किन्नरों के साथ कुछ अराजकतत्वों द्वारा की गयी मारपीट के मामले में किन्नर संघ के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल बाई ने कहा कि कोतवाली में तहरीर दे दी गयी है इसके बावजूद पुलिस द्वारा अराजकतत्वों पर कार्रवाई नहीं की गयी। यदि पांच दिनों के अंदर कार्रवाई न हुयी तो समाज रणनीति बनाकर आर-पार की लड़ाई के लिए विवश हो जायेगा। उन्होने कहा कि किन्नर समाज जजमान को देवता मानता है। किन्नरों के साथ मारपीट करना ठीक नहीं है। 
यह बात शुक्रवार को किन्नर संघ के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल बाई ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होने कहा कि कहा कि 25 जून को जब उनके शिष्य विमला बाई, कशिश बाई व पुतलीबाई खलीलनगर रानी कालोनी रोड स्थित एक मकान में बधाई मांगने गए थे तो वहां पर कुछ तथाकथित लोगों ने उन पर हमला बोल
पत्रकारों से बातचीत करते किन्नर संघ के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल बाई।
दिया और बुरी तरीके से उनकी पिटाई किया। उन्होंने कहा कि शहर में पिछले 20 वर्ष से वह लगातार रह रहे हैं और कभी इस तरीके की घटना नहीं घटी लेकिन इस तरीके से पिटाई करके जो किन्नर समाज के साथ इन लोगों ने कृत्य किया है उसकी वह घोर निंदा करते हैं। उन्होने कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर अराजकतत्वों पर पुलिस ने कार्रवाई न की तो वह प्रदेश के तमाम किन्नर समाज के लोगों को बुला करके अगली रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जिसमें किन्नर अखाड़ा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, गुलशन बिंदु, सोनम यादव यह लोग शहर आकर आर-पार की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम किन्नरों को जहां पर भी पता चलता है हम वहां बधाई देने के लिए जाते हैं। हम अपने जजमान को देवता मानते हैं और देवता के द्वारा जो भी बधाई उनको दी जाती है उसको ग्रहण करते हैं लेकिन इस तरीके से पिटाई करके यह ठीक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इसकी वह लिखित शिकायत भी सदर कोतवाली में कर चुके हैं जिस पर पुलिस प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान नब्बू भाई भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages