सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष का किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

महिलाओं को साथ लेकर संगठन किया जायेगा मजबूत: संगीता 

फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी की जिला इकाई, फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद से लगातार स्वागत का दौर जारी है। शुक्रवार को महिला सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी का महिलाओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जायेगा। 
शहर के वीआईपी रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व0 रानी पासवान के आवास पर समाजवादी पार्टी महिला
नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष का स्वागत करतीं महिलाएं।
सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व खागा प्रभारी संगीता राज पासी का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं ने उनको फूल-मालाआंे से लादकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात संगीता राज पासी ने कहा कि जो जिम्मेदारी हाईकमान व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने उन्हें दी है उसे वह बखूबी निर्वहन करने का काम करेंगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। उन्होने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगी। गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों एवं रीतियों से लोगों को अवगत करायेंगी। इस मौके पर सुनीता पासी, सुमैना पासवान, प्रीती वर्मा, रामसखी गौतम, वानी वर्मा, राम प्यारी प्रजापति, अनीता, ऊषा देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages