दिल्ली से आये मजदूर की मौत से कदौरा में मचा हड़कंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

दिल्ली से आये मजदूर की मौत से कदौरा में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारियों ने लिया जायजा
मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया मौके पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि मृतक के घर व मुहल्ले को सेनेटाइज किया गया।
गुरुवार सुबह सभासद विजय कुमार ने प्रशासन को सूचना दी कि दिल्ली से लौट कर आए अधेड़ जितेंद उर्फ नन्दू 42 पुत्र सुखलाल निवासी मुहल्ला सिदार्थनगर कस्बा कदौरा की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य व नगर पंचायत कर्मी मौके पर पहुच गए और परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज
मौके पर मौजूद प्रशासनिक आपस में चर्चा करते।
दिया गया। मुहल्ले में अधिकारियों की गाड़ियों का हुजूम देख कर बाशिन्दे भी भयभीत नजर आए । एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि अधेड़ 2 जून को कदौरा आया था जिसको उल्टी खांसी की शिकायत थी जिसको परिजन हमीरपुर ले गए थे जिसकी वहां मौत हो गए शक के आधार पर पोस्टमार्टम व सैम्पल जांच करवाई जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किलयर होगा। वहीं मृतक के पिता सुखलाल ने बताया कि उसके 6 पुत्र है जिसमे जितेंद उर्फ नन्दू 10 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था मजदूरी करने।  लॉक डाउन के बाद रोजगार बन्द हो जाने पर 29 मई को लौट कर अपने बहन बहनोई निवासी गांधी नगर कोंच आया था खांसी उल्टी की शिकायत पर उरई में जांच करवाई थी वही बहन बहनोई की सूचना पर मृतक का भाई मुल्लू व भतीजा विपिन 2 जून को कदौरा ले कर आए थे। वही घर मे मृतक का पिता भाई भतीजा उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं । इस मौके पर नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार, डॉक्टर अजय शर्मा, राधा बल्लभ चतुर्वेदी, भीम प्रकाश, अजय सिंह, इरफान, सलमान सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

उल्टी खांसी की शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य टीम को लौटाया था
कदौरा। दिल्ली से लौटे कर अपने घर आए अधेड़ को उल्टी खांसी की शिकायत देख कर मुहल्ले वालो ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुची तो परिजनों ने अधेड़ को घर के अंदर छुपा कर स्वास्थ्य कर्मियों को बरगला दिया था जिससे स्वास्थ्य टीम को बैरंग लौटना पड़ा था वही स्वास्थ्य टीम के जाते ही परिजनों ने गाड़ी बुक कर अधेड़ को इलाज के लिए ले गए थे।

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रहा 4 घण्टे 
कदौरा। परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि उन्होंने मृतक को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया था जिसको प्राइवेट अस्पताल संचालक 4 घण्टे तक भर्ती किए रहा और हालत गम्भीर होने पर हमीरपुर के लिए रिफर कर दिया जहा उसकी मौत हो गई। वही मुहल्ले के लोग भी दहशत में है मृतक के दरवाजे से निकलने में कतरा रहे हैं।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages