लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही न होगी बर्दाश्तः सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही न होगी बर्दाश्तः सिंह

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । लंबित विवेचनओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न करे तथा उनका शीघ्र व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें यह निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में आयोजित सर्किल के तीनों अर्दली रूम का निरीक्षण के दौरान दिये।
अपर पुलिस डा. अधीक्षक अवधेश सिंह ने गुरुवार को स्थानीय कोतवाली के साथ सर्किल के तीनों अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों को खंगाला तथा मालखाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस स्टाॅफ को निर्देश देते हुए कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती दिखाएं। इसके अलावा भूमि
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एएसपी।
सबंधी विवादों को गंभीरता से लें। ताकि किसी प्रकार की हिंसा न फैल सके। लंबित कोतवाली जालौन की 60 कुठोंद 28 तथा सिरसा कलार 22 की विवेचनओं का एक पखवाड़े के अंदर निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी वारंटी वांछित चल रहे हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करें। कोरोना के कारण जेल से छूटे व अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें।नगर के अलावा गांव में भी पुलिस गश्त करे वहां पर भी अपराधियों की गतिविधयों पर पैनी नजर रखें। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाही की जा सके। उन्होंने अधीनस्थों को हर फरियादी से अच्छा व्यवहार करने का पाठ पढाया। इस मौके पर सी ओ सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार , एस आई गंगासागर, बलराम शर्मा, सफीक अहमद, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, मुकेश चैहान, शाहजहां, चैकी प्रभारी संजीव दीक्षित, देसराज सिंह समेत कुठौंद सुधाकर मिश्रा, सिरसा कलार सौरभ सिंह आदि स्टाफ उपस्थिति था।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages