पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर आप ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर आप ने किया प्रदर्शन

जन विरोधी नीतियों के चलते शून्य पर पहुंच रही विकास दर: श्रीराम 

फतेहपुर, शमशाद खान । देश में प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल एवं पेट्रोल के दामों को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो गये हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर जमकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक श्रीराम पटेल ने कहा कि जन विरोधी नीतियों के चलते आज देश की विकास दर शून्य पर पहुंच रही है। केन्द्र सरकार को तत्काल डीजल एवं पेट्रोल के दाम घटाने चाहिए। 
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल की अगुवई में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर निकले। डीजल एवं पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर विरोध दर्ज कराया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर जो मनमानी टैक्स लगाया गया है उसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाये। पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाये। पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में इतना अधिक टैक्स लगाया गया है जबकि अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य के अनुसार कच्चे तेल की कीमत 20 रूपये लीटर है और 80 रूपये लीटर का मूल्य वसूला जा रहा है। बड़ी शर्मनाक स्थिति है। जो सरकार जनता के हित में बड़े-बड़े दावे करके वोट लेकर सरकार बनाने के बाद जन विरोधी एवं शोषक का कार्य कर रही है। सरकार की जन विरोधी नीति के कारण देश की विकास दर शून्य के पास पहुंच रही है। लुटती जनता, शोषक सरकार, नहीं चाहिए ऐसी सरकार जो न समझे आम आदमी की पुकार। जिला संयोजक श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार देश के आम जनमानस की जरूरतों को दृष्टिगत न रखते हुए अति आवश्यक पेट्रोलियम उत्पाद डीजल पेट्रोल के माध्यम से अधिकतम टैक्स लगाकर लूटना चाहती है। इस मौके पर मो0 शाहजहां, रंजीत कुमार मौर्य, शशीकरण शुक्ल, मनोज कुमार सिंह, शिवम गुप्ता, रामबक्स सिंह, राम किशोर विश्वकर्मा, राजकरन सिंह, रतीलाल, सुशील शुक्ला, कंधई लाल आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages