शहीद वीर जवानों के परिवार के साथ खड़ी है पार्टी: अखिलेश
फतेहपुर, शमशाद खान । भारत-चीन सीमा की गलवान घाटी में शहीद जवानों को सलामी देने के लिए जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में एकत्र हुए। जहां गांधी प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज के सम्मुख सलामी दी गयी। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि शहीद वीर जवानों के परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी।
 |
| गांधी प्रतिमा के समक्ष शहीद जवानों को सलामी देते कांग्रेसी। |
गांधी प्रतिमा के समक्ष शहीद जवानों को सलामी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने सरकार से कुछ प्रश्नों के जवाब मांगे हैं। जिसको पूरा देश भी जानना चाहता है। 15 जून को सैनिकों को बिना हथियार पेट्रोलिंग में किसके कहने पर भेजा गया जबकि पहले से ही माहौल खराब चल रहा था। मोदी सरकार ये भी साफ-साफ बताये कि चीनी सेना देश की जमीन पर कहाँ तक घुस चुकी है क्योंकि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चीनी सेना गलवान घाटी के आसपास के इलाकों में पहले से ज्यादा अपने सैनिक व तम्बुओं की संख्या बढ़ा चुकी है। सरकार इस बात को पूरे देश के सामने स्पष्ट रूप से बताये। उन्होने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों का खामियाजा देश के जवानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि शहीद वीर जवानों के परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। शहीद जवानों को सलामी देने वालों में सेवादल जिलाध्यक्ष उदित अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ला, आशीष गौड़, फूल सिंह यादव, सुशील मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, पंकज सिंह गौतम, अशोक दुबे, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, योगेश शुक्ला, विकास मिश्रा आदि रहे।
No comments:
Post a Comment