101 पौध रोपित करने का लिया संकल्प
फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न राजनैतिक संगठनों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा पौध रोपित कर लोगों को इस धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प दिलाया गया। इसी क्रम में जीत वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से बड़नपुर गांव में पौध रोपित करते हुए इस सप्ताह 101 पौध रोपित करने का संकल्प लिया।
 |
| बड़नपुर गांव में पौध रोपित करते संस्था के पदाधिकारी। |
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सविता की अगुवई में पदाधिकारी बड़नपुर गांव पहुंचे। जहां विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गयी। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने हाथों से पौध रोपित करते हुए इनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधों का होना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि पेड़ों की अत्याधिक कटान के चलते आज धरा पर पर्यावरण असंतुलित हो गया है। जिसको संतुलित बनाना सभी का कर्तव्य है। पौधे हमें जीवन रूपी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इस धरती पर यदि वृक्ष खत्म हो गये तो जीवन जीना भी असंभव हो जायेगा। इसलिए अधिक से अधिक पौध रोपित कर उनका संरक्षण करें। उन्होने बताया कि संस्था ने 101 पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला प्रभारी राजेश मौर्य, अरविन्द मौर्य, हिमांशु, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
U78P03
ReplyDelete