स्वास्थ्य जांच में लापरवाही पर कठोर कार्यवाही: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

स्वास्थ्य जांच में लापरवाही पर कठोर कार्यवाही: डीएम

हाट स्पाट गांवों का प्रतिदिन निरीक्षण, कंट्रोल रूम, भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण, पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण सहित मनरेगा, विद्युत, गौशाला व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम में जो समस्याएं प्राप्त होती हैं संबंधित विभाग उसी दिन तत्काल निस्तारण कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय से कहा कि ग्राम निगरानी समिति से प्रतिदिन फीडबैक ले और उसकी सूचना भी उपलब्ध कराएं। कोई भी गांव में प्रवासी अस्वस्थ पाया जाए तो तत्काल निगरानी समिति सूचना दें। किसी ग्राम पंचायत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अन्यथा ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने आयुष कवच एप की प्रगति पर कहा कि जिन विभागों की प्रगति शून्य है वह तत्काल बढ़ाएं। अभियान चलाकर आरोग्य सेतु एप तथा आयुष कवच एप का डाउनलोड कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार से कहा कि गुरुवार को संक्रमित केस पाए गए हैं उन सभी जगहों पर हॉटस्पॉट बनाएं और गांव को पूर्णतया सील करा दें। होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्थाएं
बैठक में निर्देश देते डीएम।
उप जिलाधिकारी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि उनके परिवारों के लोगों का शत प्रतिशत जांच करा लें। उसमें यह भी देख ले कि संक्रमित व्यक्ति गांव में गया, किससे मिला आदि पूरी जानकारी रखें। पूल टेस्टिंग अवश्य कराएं। जनपद में जो स्वास्थ्य टीमें जांच के लिए जाती है उसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। बाहर से आने वाले प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही न करें नहीं तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से यह भी कहा कि राजापुर, मऊ तथा मानिकपुर में सैंपलिंग तथा क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था करें। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य टीम उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों से कहा कि हॉट स्पॉट वाले गांव का प्रत्येक दिन निरीक्षण कर वहां पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उप जिलाधिकारियों से यह भी कहा कि भूमि विवाद पर विशेष नजर रखें। कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि थानाध्यक्षों को भी निर्देश जारी कर दें। ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश को निर्देश दिए कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कराएं तथा सभी खंड विकास अधिकारी ग्राम सभाओं पर भी सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण फलदार व छायादार अवश्य लगवाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वृक्षारोपण के लिए गड्ढे अवश्य खुदाई करा लें। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जहां पर मनरेगा के कार्य चल रहे हैं तो वहां पर मनरेगा से वृक्षारोपण हो। कहा कि मनरेगा के कार्यों का भुगतान समय से किया जाए। ताकि मजदूरों को कोई समस्या न हो। वृक्षारोपण के भी मस्टर रोल निकाल ले। उन्होंने डीसीएनआरएलएम से कहा कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा जो मास्क जिन विभागों को उपलब्ध कराना है उन्हें तत्काल उपलब्ध करा दें और संबंधित विभाग तत्काल भुगतान कराएं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत व सामुदायिक कार्य जो मनरेगा में चिन्हित किया है। सूचना खंड विकास अधिकारी दें और मनरेगा की साइट पर मेठ की नियुक्ति करें। उसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पिंक कार्ड योजना के परिवारों के सदस्यों, दिव्यांग व्यक्तियों को वरीयता दी जाए। कहा कि खंड विकास अधिकारी सभी बिंदुओं पर जो कार्य चल रहे हैं उसमें प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों से यह भी कहा कि गौशालाओं पर गोवंश जितने पंजीकृत हैं वह पूरे रहे। कहीं कमी नहीं होना चाहिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी गौशालाओं पर पशु चिकित्सा अधिकारियों को लगाकर गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं है। बहुत समस्या है क्षेत्र से समस्याएं प्राप्त हो रही हैं। तत्काल ठीक कराएं। कहीं पर कोई विद्युत की समस्या नहीं होना चाहिए। पेयजल योजनाओं पर कहा कि जो भी समस्याएं प्राप्त हो उनका तत्काल निस्तारण करें। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद को बढ़ाएं। तिलहन की खरीद भी कराएं बोरा की समस्या है तो उसका तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी पुर्नजीवीकरण में जो कार्य चिन्हित किए गए हैं उन पर संबंधित विभाग तत्काल कार्य शुरू करा दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चैधरी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages