कोंच में कोरोना का पहला मरीज मिलने से मचा रहा हड़कंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

कोंच में कोरोना का पहला मरीज मिलने से मचा रहा हड़कंप

गांधी नगर की महिला प्रसव के लिए उरई में रुक थी भाई के घर
अधिकारियों ने मुहल्ले को किया सील कराया सेनेटाइज, 18 लोगों के भेजे गए सैम्पल

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । नगर के मुहल्ला गांधी नगर की महिला की बुधवार को देर शाम कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी में आया है कि एक सप्ताह पूर्व महिला प्रसव कराने के लिए उरई गई थी लेकिन डाक्टरों ने समय पूरा नहीं होने की बात कह कर उसे घर जाने दिया था। उरई में महिला का राजेन्द्र नगर में मायका होने के कारण महिला अपने पति के साथ उरई में ही रुक गई थी। महिला को जिला अस्पताल में डिलेवरी हुई थी और महिला ने बच्ची को जन्म दिया।वहीं उक्त महिला का भाई कोरोना संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उक्त महिला सहित 8 अन्य परिजनों के 1 जून को सैंपल भेजे गये थे जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गांधीनगर को जोड़ने वाले पुल पर लगाया गया बैरियर।
वहीं महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डाक्टरों की टीम  मौके पर पहुंची और महिला से संपर्क में आए लोगों की सूची बना कर जिला प्रशासन को भेज दी गई है।आज गुरुवार को उक्त महिला के घर के 3 सदस्यों सहित कुल 18 लोगों की कोरोना जाँच हेतु सैम्पल लिये गये हैं।।वहीं बुधवार को जैसे ही महिला के पॉजिटिव होने की खबर कोंच आई अधिकारी हरकत में आ गए और जिस इलाके में महिला रहती है वहां का पूरा इलाका सील करके कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, कोतवाल इमरान खान, ईओ नपा बुद्धि प्रकाश, आरआई नपा सुनील आदि गांधी नगर के सिंह वाहिनी इलाके में पहुंच गए थे। इलाके को सेनेटाइज कराया गया है। अगले चैदह दिनों तक इस जोन में लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आने बालों को फिलहाल प्रशासन ने होम क्वारंटीन रहने की ताकीद कर दी है।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages