अहिंसा के पथ पर चलकर देश को अाजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी से प्रेरित शहर के युवा कांग्रेसी भी प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए उसी मार्ग पर चल पड़े हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को बापू को नमन करने के बाद उपवास पर बैठ गए। कांग्रेस नेताआें ने प्रवासियों को लेकर प्रदेश सरकार की भेदभावपूर्ण नीति का बखान किया और विरोध दर्ज कराया।
कानपुर आमजा भारत कार्यालय संवाददाता:- उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाह्न के बाद गुरुवार को कानपुर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में तिलक हाल पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां सभी ने पहले महात्मा गांधी को नमन किया ओर उनके बताए शांति पथ को अपनाकर एक दिन का उपवास रखते हुए प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को मजबूती से उठाया।
कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो लोग ज़रूरतमंद प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी अन्य खाद्य सामग्री और अपने गृह जनपदों तक पहुचने के लिए सुरक्षित सफर के लिए बसों का इंतज़ाम कर रहे हैं, प्रदेश सरकार उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मो तौहीद सिद्दीकी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों जो अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ सैकड़ो किलोमीटर पैदल चल रहे है, उनकी सहायता करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सरकार ने जेल भेज दिया और कई कांग्रेसजनों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। जिला अध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से उपवास रखकर योगी सरकार का विरोध किया गया है। जो काम प्रदेश सरकार को करना चाहिये था वो कांग्रेस नेताओं ने किया तो उन्हें जेल भेज दिया गया।

U78P03
ReplyDelete