डिकौली गौशाला संचालन को लेकर करणी सेना ने उठायी उंगली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

डिकौली गौशाला संचालन को लेकर करणी सेना ने उठायी उंगली

भूख से गायों की मौत को लेकर गंभीर नहीं जिम्मेदार

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । नगर पंचायत माधौगढ़ के ग्राम डिकौली में स्थित गौशाला में गायों की हालत बहुत खराब है। उनके खाने व पीने की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण गायों की मौत तक हो रही है। डिकौली गौशाला में गायों की दुर्दशा को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत करते करणी सेना कार्यकर्ता।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राहुल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर बना जी से भेंट की तथा माधौगढ के ग्राम डिकोली में संचालित गोशाला की दुर्दशा की शिकायत करते हुए कहा कि गौशाला में जानवरों के रहने खाने के साथ पीने तक की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण गायें भूखी मर रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की दुर्दशा को ठीक कराने की मांग की है। पदाधिकारियों की मांग पर जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह सेंगर,  देवप्रताप सिंह जूदेव, सोनू सिंह राजावत, राम सिंह तोमर, मोनू सेंगर, सचिन राजावत, जितू राजावत आदि लोग उपस्थिति रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages