हायर सेकेंडरी की परीक्षा में मंदसौर की कुमारी मधुबाला को बालिका वर्ग में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

हायर सेकेंडरी की परीक्षा में मंदसौर की कुमारी मधुबाला को बालिका वर्ग में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त

कुमारी मधुबाला का शंकरशाह एवं रानी दुर्गावती पुरस्कार में चयन

भोपाल, अंकित जैन -  मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शंकर शाह रानी दुर्गावती योजना में कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट में पहले 03 स्थान बालक या बालिका तथा अगले 03 स्थान बालिकाओं के लिए आरक्षित किये गये है तथा समान प्राप्तांक / स्थान होने पर समान पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा 2019 में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले

अनूसचित जनजाति वर्ग के (मेरिट सूची से चयनित) पात्र विद्यार्थियों को शंकरशाह/रानी दुर्गावती पुरस्कार हेतु चयन समिति के अनुमोदन पश्चात पुरस्कार दिये जाने हेतु चयन किया गया है। इसके अंतर्गत मंदसौर जिले की कुमारी मधुबाला पिता श्री नारायण सिंह का चयन किया गया है। यह बालिका शा.बा. हायर सेकेन्डरी उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 में पढ़ाई करती है। कुमारी मधुबाला ने 2019 की 10 दसवीं की परीक्षा में 500 अंको में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत बनाये। इस तरह दसवीं की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर पांचवा स्थान बनाया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की राशि मध्यप्रदेश शासन से प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages