हाट स्पाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

हाट स्पाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, होम डिलेवरी के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कर्वी नगर में पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर हॉट स्पॉट क्षेत्र पुराना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पुरानी बाजार तथा बलदाऊ गंज कर्वी का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को निर्देश दिए पुराने कार्यालय मैं बने आवासों में जितने भी चिकित्सक व कर्मचारी निवास कर रहे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। बलदाऊ गंज में जो केस पाया गया है उसके परिवार के लोगों तथा जो भी संपर्क में आये है उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि जो भी प्रवासी मुंबई, सूरत, दिल्ली, इंदौर से आ रहे हैं उनका शत-
निरीक्षण करते डीएम-एसपी।
प्रतिशत पूल टेस्टिंग अवश्य कराएं। जिन गांव में भी पॉजिटिव केस पाए गए हैं वहां पर भी सैनिटाइज कराया जाए और उनके परिवार तथा जो संपर्क में लोग आए हो स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन को निर्देश दिए कि शहर के दोनों जगह के पूरे क्षेत्र को अच्छी तरह से सील करा दिया जाए। क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था व दवाओं का छिड़काव तत्काल कराएं। होम डिलीवरी के माध्यम से अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जिन जिन गांव में करोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं वहां पर तत्काल हॉट स्पॉट की व्यवस्था करा कर गलियों को सील करा दे। गांव के लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से अति आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages