योग प्राणायाम से सद्भावना सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण कर रहे पेश: प्रेमदत्त तिवारी
फतेहपुर, शमशाद खान । साहित्य साधना, अध्यात्मिकता में रत एवं भानवीय मूल्यों में विकास एवं स्थापना में निरंतर निरत डा0 कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव कृष्णा को शुक्रवार को राष्ट्रप्रेमी, शिक्षाविद्, पूर्व विधायक व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमदत्त तिवारी ने विद्यावाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित किया। सम्मान पाकर साहित्यकार का चेहरा खुशी से खिल उठा। पूर्व विधायक ने कहा कि योग प्राणायाम सिखाकर सद्भावना सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण डा0 कृष्णा से प्रस्तुत किया है।
शहर के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा0 चन्द्र प्रकाश पाण्डेय
एडवोकेट, नारायण दीक्षित, समरथ सिंह एडवोकेट ने शिरकत की। साहित्यकार डा0 कृष्ण चन्द्र ‘‘कृष्णा’’ को मुख्य अतिथि ने सम्मान पत्र, शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि कृष्णचन्द्र जब 2017 में रेल विभाग से सेवानिवृत्त हुए तब से अपने पैतृक निवास सिविल लाइंस में रहकर जीवन के उत्तरायण पड़ाव में भी अध्यात्मिकता, साहित्य सेवा एवं समाजसेवा में निरत हैं। इनकी समाज के प्रति सद्भावना सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि इन दिनों मुहल्ले के घरों में जाकर और मुहल्ले में आये हुए सब्जी विके्रताओं को रोक कर कोरोना काल के लिए उपयोगी योग प्रणायाम सिखाते हैं। पूर्व विधायक ने साहित्यकार डा0 कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर दुर्गादत्त आचार्य, दिव्यदत्त तिवारी उर्फ भानु तिवारी, बलराम सिंह यादव, माधुरी तिवारी, शालिनी त्रिपाठी, राधिका तिवारी, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
![]() |
| डा0 कृष्ण चन्द्र को मानद उपाधि से सम्मानित करते पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी। |


No comments:
Post a Comment