बीएसफोर जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस की सदस्यता
फतेहपुर, शमशाद खान । शोषित व वंचित समाज सहित कांग्रेस का स्थाई वोट बैंक भटकने के बाद वापस कांग्रेस पार्टी में आने के लिये तैयार है। यह समाज सम्मान का भूखा है और उसे सम्मान सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही दिखाई पड़ रहा है। ये बात उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा० राम सजीवन निर्मल ने कही।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अनुसूचित विभाग के जिला संगठन के गठन के लिये श्री निर्मल के अलावा प्रदेश अनुसूचित विभाग के महासचिव आरके गौतम भी आये थे। श्री गौतम ने अनुसूचित विभाग समेत फ्रंटल संगठनों को गतिशील एवं प्रभावकारी बनाने का दिशा निर्देश उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया। बैठक की अध्यक्षता
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने करते हुये सर्वप्रथम बीएसफोर जिलाध्यक्ष एवं कद्दावर नेता अतुल कुमार पासवान को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिये उन्हें बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त कि वो संगठन की मजबूती के लिये संलग्न रहेंगे। ज्ञातव्य है कि श्री पासवान ने हाल ही में लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता आधा सैकड़ा लोगों के साथ ग्रहण की थी। इस मौके पर प्रवक्ता सुधाकर अवस्थी, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, महासचिव चंद्र प्रकाश लोधी, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मिस्बाहुल हक, सचिव उदित अवस्थी, महासचिव वीरेंद्र सिंह चैहान, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्र, राधेश्याम सोनकर, अरुण कुमार, इरफान खान आदि रहे।
![]() |
| बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राम सजीवन निर्मल। |


No comments:
Post a Comment