टीवी शो पर अभिनय दिखाने वाले हिृतिक संघर्षों का कर रहे सामना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2020

टीवी शो पर अभिनय दिखाने वाले हिृतिक संघर्षों का कर रहे सामना

दो वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना ने कोरियोग्राफर की सफलता में लगाया ब्रेक
जल्द ही स्वस्थ होकर जिले का लाल मचायेगा धमाल 

फतेहपुर, शमशाद खान । टीवी शो पर अभिनय दिखाने वाले हिृतिक शुक्ला इन दिनों संघर्षों का सामना कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना ने कोरियोग्राफर की सफलता में ब्रेक जरूर लगा दिया था लेकिन आज भी उनके हौसलों में कमी नहीं आयी है। जल्द ही स्वस्थ होकर जिले का लाल एक बार फिर धमाल मचाने का काम करेगा। इन दिनों वह बच्चों को नृत्य व संगीत की बारीकियां सिखाने का काम भी कर रहे हैं। जिलेवासी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी कर रहे हैं। 
बताते चलें कि असोथर कस्बा के रहने वाले पिता प्रेम शंकर शुक्ला व गृहणी माता आशा देवी के सुपुत्र हिृतिक शुक्ला शुरू से ही प्रतिभा के धनी थे। पहले उन्होने नृत्य करना शुरू किया तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया लेकिन जैसे-जैसे सफलता की सीढ़ी चढ़ी तो उनको पसंद करने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी। उन्होने जी-टीवी व स्टार प्लस के शो में अपनी कला का हुनर भी दिखाया। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। दो वर्ष पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गये। काफी लम्बे समय तक चले उपचार के बाद अब उनकी हालत में कुछ
कोरियोग्राफर हिृतिक शुक्ला।
सुधार हुआ है। इन दो वर्षों में उन्होने संघर्षों से सामना किया। मार्ग दुर्घटना ने कोरियोग्राफर की सफलता पर बे्रेक भी लगा दिया। लेकिन उनके हौसलों में कमी नही आयी। आज भी वह उन्हीं हौसलों के साथ वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। कोरियोग्राफर हिृतिक शुक्ला ने बताया कि मार्ग दुर्घटना के बाद वह काफी समय तक घर पर रहे और उनके कैरियर पर ब्रेक जैसा लग गया था लेकिन भगवान की असीम कृपा से अब वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो चलें हैं। अब वह बच्चों को नृत्य व संगीत की बारीकियां बताने का भी काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि लाकडाउन समाप्ति के बाद वह एक बार फिर धमाल मचाकर जिले का नाम रोशन करने का काम करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages