भोपाल, अंकित जैन - बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण के प्रयास सफल हुए हैं। कोरोना पॉजीटिव रोगियों का निशुल्क उपचार शासकीय अस्पतालों और शासन द्वारा अनुबंधित निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। प्रदेश में आईआईटीटी रणनीति के तहत कार्य हुआ है। सर्व प्रथम रोग की पहचान अर्थात आईडेंटिफिकेशन फिर रोगियों के लिए आईसोलेशन की व्यवस्था के प्रयास किए गए। टेस्टिंग क्षमता बढ़ाते हुए ट्रीटमेंट की समुचित कार्यवाही की गई। किल-कोरोना अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ हुआ है इसके अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रियों से आग्रह किया कि इस अभियान में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। आयुर्वेदिक काढ़े की उपयोगिता सिद्ध हुई है। इसके प्रयोग के लिए भी आमजन को प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वर्तमान में मुरैना क्षेत्र में पॉजीटिव प्रकरण बनने के पश्चात नियंत्रण के सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट अन्य राज्यों से कम है। भारत की औसत 3.63 ग्रोथ रेट के मुकाबले मध्यप्रदेश में यह ग्रोथ रेट आधे से भी कम सिर्फ 1.48 है। रिकवरी रेट में मध्यप्रदेश लगभग 75 प्रतिशत रोगियों को ठीक करते हुए देश में दूसरे नंबर पर है। नीमच, बुरहानपुर, ग्वालियर, सागर से अभी भी पॉजीटिव प्रकरण आने की सूचनाएं आती हैं। इसके अनुसार आवश्यक कदम भी तत्काल उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि देश में संक्रमण की दृष्टि से मध्यप्रदेश साढ़े तीन माह पूर्व चौथे क्रम पर था। वर्तमान में मध्यप्रदेश 13वें क्रम पर है। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन, मॉस्क के उपयोग और कहीं भी न थूकने जैसी सावधानियों के पालन के साथ प्रदेशवासियों ने राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग दिया है।
Friday, July 3, 2020
मध्यप्रदेश में जन सहयोग से कोविड-19 के नियंत्रण में मिली है सफलता
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About Amja Bharat
मध्य प्रदेश
Tags:
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment