कोरोना संक्रमण की रोकथाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

कोरोना संक्रमण की रोकथाम

भोपाल, अंकित जैन - मंत्रिपरिषद सदस्यों के लिए प्रजेंटेशन में जानकारी दी कि प्रदेश में प्रतिदिन 9800 कोरोना टेस्ट की क्षमता विकसित हो चुकी है। कुल 78 जांच लेब कार्य कर रही हैं। प्रदेश की औसत मृत्यु दर कभी 11 प्रतिशत से अधिक थी जो वर्तमान में 2 प्रतिशत से भी कम हो गई है। प्रदेश में रोगियों के लिए उपलब्ध करवाए गए सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड में से 17 प्रतिशत का ही इस्तेमाल हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 24 हजार 235
सामान्य बेड, 8924 ऑक्सीजन बेड और 317 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। सार्थक एप के माध्यम से रोगियों के लक्षण की जानकारी मिलने और उपचार में सहायता मिल रही है। प्रदेश में 852 फीवर क्लीनिक कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सवा तीन माह की अवधि में करीब पौने तीन सौ घंटे वीडियो कान्फ्रेंस और बैठकों के माध्यम से सतत् समीक्षा कर कोरोना नियंत्रण के कार्य को अपने निर्देशन में  संपादित किया है। मुख्यमंत्री कोविड योद्धा कल्याण योजना 2020 लागू कर अब तक 20 कोविड योद्धाओं के परिवारों को लाभ दिया गया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages