उत्कृष्ट रहा विद्याधाम विद्यालय का परीक्षा परिणाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2020

उत्कृष्ट रहा विद्याधाम विद्यालय का परीक्षा परिणाम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। श्री सदगुरू शिक्षा समिति जानकीकुण्ड के तत्त्वावधान में संचालित विद्याधाम विद्यालय के छात्रों ने सत्र 2019-20 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल किया।  माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा घोषित हुए कक्षा 12वीं के विद्यालय का परीक्षा परिणाम अव्वल रहा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्याधाम स्कूल की ओर से कुल 63 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमें से 40 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 16 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत 100% रहा। विद्यालय में कक्षा 12वीं बोर्ड में कक्षा में प्रथम स्थान पूनम देवी पुत्री  राजकरण शुक्ला रामधाम ने 91% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया, 
द्वितीय स्थान पर शशि मिश्रा पुत्री  अरुण मिश्रा जानकीकुण्ड ने 87.20% अंक हासिल किए। तृतीय स्थान श्रद्धा गुप्ता पुत्री  रामबाबु गुप्ता प्रमोदवन ने 85.80% अंक हासिल किए। चतुर्थ  स्थान पर हिमांशु पयासी पुत्र  धीरेंद्र कुमार सिरसावन ने 85.40% अंक हासिल किए एवं पञ्चम स्थान पर निवेदिता दीक्षित पुत्री संजय दीक्षित जानकीकुण्ड 84.60% अंक हासिल किए।सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा बी. जैन एवं निदेशक डॉ.बी.के.जैन ने
इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दी एवं उनके अभिभावकों को इस परिणाम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि परम पूज्य गुरुदेव की कृपा से चित्रकूट अंचल के विद्यार्थी भी आज भारत  के महानगरों कर अग्रणी विद्यार्थियों के समान उत्तम परीक्षा  परिणाम हासिल कर रहे है, यह इस बात का द्योतक है कि प्रतिभा केवल महानगरों में नहीं अपितु ग्रामीण अंचल के छात्रों में भी होती है,आवश्कयता है उसे तराशने की। इस परिणाम के लिए प्राचार्य शंकर दयाल पाण्डेय तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी मेहनत एवं मार्गदर्शन के लिए अनंतानंत साधुवाद है।साथ ही हम सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उल्लेखनीय है कि विद्याधाम विद्यालय चित्रकूट अँचल का अग्रणी  विद्यालय है जो गत 40 वर्षों से छात्रों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages