वाहनों की कतार से सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
फतेहपुर, शमशाद खान । सप्ताह में दो दिनों के लॉकडाउन के बाद सोमवार को शहर के सभी मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही है। अधिकांश सड़कों पर वाहनों की कतार लगने से यातायात में फंसे लोगो को निकलने में पसीने छूट गये। शहर के आईटीआई रोड, पत्थरकटा चैराहे से स्टेशन रोड, सदर अस्पताल के सामने या फिर वर्मा चैराहा, ज्वालागंज बस स्टॉप, गाजीपुर बस अड्डे समेत प्रमुख मार्गों पर वाहनों के भारी बोझ से जाम की स्थिति बन गयी। जाम के कारण चार पहिया वाहन, बैटरी रिक्शा के अलावा बाइक व साइकिल सवार तक फंस गये। जिन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों के अलावा एम्बुलेन्स तक फंसी रही। काफी दिक्कत के बाद मरीज अस्पताल तक पहुंच सके। कोरोना महामारी को
देखते हुए सरकार द्वारा सप्ताह में शनिवार व रविवार दो दिनों के लिये कराये गये लॉकडाउन की वजह से लोग घरो में रहे जिसके बाद से लोग घरो में ही कैद रहे। लॉकडाउन की समाप्ति पर लोग जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी करने व अन्य जरूरी कार्यो से लोग निकले। अचानक सड़कों पर वाहनों के आने के भारी बोझ बढ़ने से जगह जगह जाम लग गया। यातायात व्यवस्था चरमरा उठी और यातायात हांफने लगा। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को भारी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्गों पर वाहनों की भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की जनकर धज्जियां उड़ी और कोरोना महामारी से बचाव के लिये दो गज की दूरी का मानक भी हवा हवाई दिखाई दिया। शहर के अधिकांश चैराहों व प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति दोपहर तक ऐसी बनी रही।
![]() |
| आईटीआई रोड पर लगा जाम। |


No comments:
Post a Comment