नामली पुलिस डकैती की योजना बनाते हुए 3 युवकों को पकड़ा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2020

नामली पुलिस डकैती की योजना बनाते हुए 3 युवकों को पकड़ा

4 युवक फरार हो गए नामली पुलिस ने डकैती योजना को करा विफल

रतलाम, अंकित जैन - रतलाम जिले की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए तीन युवकों को पकड़ा और चार युवक वहां से फरार होने में कामयाब हो गए जिन लोगों को पकड़ा गया है उन लोगों के पास हथियार भी बरामद हुए हैं यह किसी लूटपाट वाले ग्रुप के सदस्य हैं जिन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में आतंक मचा रखा है इनका काम है यह है कि जगह-जगह लूटपाट मचाना इन सभी को लूट की योजना बनाते हुए बांगरोद से गिरफ्तार किया इनकी योजना यह थी कि यह पेट्रोल पंप के पास वाहनों के टायर पंचर कर फिर उन्हें पूरी तरह लूट लेते हैं यही योजना यह बैठकर बना रहे थे और उसी समय पुलिस ने मौके पर जाकर इन्हें पकड़ लिया जब पुलिस पकड़ने के लिए पहुंची तो वहां 7
लोग मौजूद थे पुलिस को देखते ही चार वहां से भागने में कामयाब हो गए और 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इन सभी के पास हथियार भी मौजूद थे पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ लोग टायरों को पंचर करके लूटपाट में जाने की योजना बना रहे हैं पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रंगे हाथ लूटपाट की योजना बनाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया इन लोगों के पास मौजूद हथियार पिस्टल कारतूस धारदार हथियार और टायर पंचर करने के उपकरण ताला तोड़ने का हथियार और साथ ही चोरी की एक बाइक बरामद हुए इन्होंने बाइक को उज्जैन जिले के हिंगोरिया नामक स्थान से चुराया था 

पकड़े गए आरोपियों के नाम
1)गोविंद पिता बिशन उम्र 33 वर्ष
2)प्रमोद पिता पर्वत सिंह सोलंकी उम्र 21 साल
3) जितेंद्र पिता आकाश पार्थी उम्र 21 साल
एस.एस. सेगर, नामली के थाना प्रभारी क्या कहना :- यह प्राथी ग्रुप के सदस्य हैं जो की पूरे मध्यप्रदेश में लूटपाट चोरी चकारी करने का काम करते हैं जो आरोपियों को हमने पकड़ा है उनके खिलाफ कई और पुलिस थानों में प्रकरण दर्ज है हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग डकैती की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम वहां पहुंच गए यह बहुत ही उच्च श्रेणी की डकैत है हमें यह सूचना मिली थी कि यह पेट्रोल पंप और गाड़ियों को लूटने वाले थे हमने इन्हें उसी समय पकड़ा अंधेरा होने के कारण 4 आरोपी फरार हो गए और तीन आरोपियों को हमने रंगे हाथ पकड़ लिया जिनमें से 2 आरोपियों के खिलाफ तो 12 से 15 प्रकरण पहले से ही दर्ज है और प्रमोद नाम की आरोपी पर तो गुना जिले के पुलिस अधीक्षक ने 23 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था और इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं और दूसरी पुलिस स्टेशनों को भी जहां इनकी नाम का प्रकरण दर्ज है उनको भी हम पूछताछ के लिए खबर दे रहे हैं ताकि इस मामले की अच्छी तरह से जांच हो सके ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages