सलाघाट में फिर हुआ हृदय विदारक हादसा
कोटरा (जालौन), अजय मिश्रा । कोंच सर्किल के थाना एट के ग्राम पिंडारी निवासी बिक्रम पुत्र प्रताप सिंह राजपूत उम्र करीब 24 वर्ष घर में सम्पन्न हुयी रामायण पाठ के उपरांत हबन पूजन की शाकिलय भबूति के विसर्जन के लिए अपने साथियों के साथ बेतवा नदी पर गया हुआ था जहां पर भबूति के विसर्जन के उपरांत नदी में स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने के कारण बिक्रम नदी के तेज बहाव में बह गया बिक्रम को बहता देख उसके साथियों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे बचा न सके।
 |
| सलाघाट पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। |
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि उपरोक्त घटना स्थल पर पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी है और नदी में गहरे गड्ढे होने के कारण डूबे हुए लोगों की बॉडी एक दिन के बाद ही मिलती है उपरोक्त घटना की सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष कोटरा आरके सिंह के साथ ही एट थानाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय को मिली तो वह तत्काल ही गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए और बिक्रम की खोजबीन में जुट गए उपरोक्त घटना से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है और ग्राम में मातम छाया हुआ है। कोटरा कोतवाली से सव इंस्पेक्टर विनोद यादव ने मौके पर पहंुचकर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये उरई भेजा।
No comments:
Post a Comment