दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के चार मोबाइल बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के चार मोबाइल बरामद

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । मोबाइल चोरी में लिप्त दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने चोरी के 4 मोबाइलों के साथ पकड़कर जेल भेजा।
      कोतवाली में सीओ सुबोध गौतम ने मोबाइल चोरों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए मोबाइल चोरों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र को सूचना मिली कि मोती मस्जिद के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल के साथ एसआई देशराज सिंह, गंगासागर, कांस्टेबल कप्तान सिंह व राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस को देखते
शातिर मोबाइल चोरों का खुलासा करते सीओ।
ही दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर युवकों को पकड़ लिया। जिनके पास 4 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने जब युवकों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने मोबाइल चोरी के होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। जहां नाम पता पूछने पर दोनों  युवकों ने अपना नाम सुनील उर्फ कंजे निवासी मोहल्ला रावतान व आशुतोष उर्फ छोटू निवासी हरदोई हाल निवास मोहल्ला जोशियाना बताए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages