उरई (जालौन), अजय मिश्रा । बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को कोई भी व्यक्ति दबा नहीं सकता। जब बच्चों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है तो वह निश्चित रूप से ऐसा कर गुरजता है जिसकी कल्पना उसके परिजन भी नहीं कर सकते। ऐसा ही कुछ कक्षा पांच की छात्रा प्रांजलि ने कोरोना संक्रमण काल को देखकर अपने हाथों से चित्रकारी कर उसे उकेरा तो सभी लोग छात्रा की सोच के कायल हो गये।
 |
| कोरोना को लेकर बनायी पेटिंग दिखाती छात्रा प्रांजलि। |
नगर के मोहल्ला मातापुरा निवासी व प्रतिष्ठित दवा विक्रेता अजय नीखरा की बेटी प्रांजलि नीखरा कोरोना संक्रमण के चलते तीन माह से अपने घर पर ही पढ़ाई कर रही है। इस दौरान उसका मन कोरोना संक्रमण को लेकर बार-बार कटोचता रहता है और वह हमेशा उसको लेकर पेपर पर पेटिंग बनाती रहती थी। कठिन परिश्रम के बाद उसने कोरोना संक्रमण को लेकर सावधान करने वाली पेटिंग जब तैयार कर अपने परिजनों को दिखाया तो वह उसे देखते ही रह गये। छात्रा प्रांजलि ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की सेवा करना चाहती है।
No comments:
Post a Comment