ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्राम सभा की जमीन पर गांव के दबंगों ने किया कब्जा 

बांदा, के एस दुबे । सदर तहसील क्षेत्र के माटा ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने विरोध में गुरुवार को प्रधान के साथ ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप ग्राम समाज की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए ग्रामीण
तिंदवारी ब्लाक क्षेत्र के माटा ग्राम प्रधान कल्ली देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा है कि पंचायत भवन के पीछे ग्राम सभा की जमीन पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम सभा की जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है। सीसी रोड बनवाने में बाधा डाल रहे हैं। लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी इस जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कार्य स्थल पर पड़“ी सामग्री भी बर्बाद हो रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन को दबंगों से अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की। कहा है कि अवैध कब्जा हटवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages